ऊना में जलभराव की समस्या दूर करने शुरू हुई कदमताल, वर्षा जल निकासी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ

punjabkesari.in Friday, Feb 11, 2022 - 02:48 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : जिला ऊना मुख्यालय में हर वर्ष बरसातों में पेश आने वाली जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ऊना शहर और इसके साथ लगते गांवों नालों के चैनेलाइजेशन को शुरू की योजना के आज दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया। करीब 42 करोड़ की लागत वाली इस योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भूमि पूजन कर शुरू किया। रामपुर रोड़ पर डीसी आवास के साथ लगते नाले के चैनेलाइजेशन पर एक करोड़ 36 लाख रूपये के करीब राशि खर्च की जाएगी। वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि पहले शहर के नालों के चैनेलाइजेशन के लिए 22 करोड़ के करीब राशि स्वीकृत हो चुकी है लेकिन अब शहर के साथ लगते गांव के नालों को भी चैनेलाइज किया जायेगा और अब इस योजना पर करीब 42 करोड़ रूपये खर्च होंगे।  

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना शहर की महत्वाकांक्षी वर्षा जल निकासी योजना के तहत शुरू हुए कार्य के दूसरे चरण विधिवत पूजा अर्चना कर रामपुर रोड के निर्माण कार्य का शुभारभ किया। ऊना शहर की ड्रेनेज परियोजना के तहत 5 प्रमुख नालों को चैनलाईज करने का खाका तैयार किया गया है, जिसके लिए सरकार द्वारा 22.48 करोड़ रुपए की परियोजना स्वीकृत की गई है। ऊना शहर और इसके साथ लगते गांव में वर्षा जल निकासी के समस्या के स्थाई समाधान के लिए इस परियोजना का पुनः विस्तृत सर्वे किया गया और इसमें साथ लगते गांवों भड़ोलियों खुर्द, रामपुर व मलाहत के ऐप्रोच नालों के चैनेलाइजेशन को भी शामिल किया गया है। जिसके बाद अब इस परियोजना पर लगभग 42 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इन सभी नालों का चैनेलाइजेशन करके सारा बरसाती पानी लालसिंगी खड्ड और ऊना खड्ड में मिलाया जाएगा जिससे शहर में जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान होगा और स्थानीय निवासियों की चिरलंबित समस्या हल होगी। दरअसल बरसाती पानी की उचित निकासी न होने के चलते बरसात के दिनों को शहर में जन-जीवन बहुत प्रभावित होता था, मिनी सचिवालय सहित कई सरकारी कार्यालय, स्थानीय लोगों के आवास सहित आसपास का काफी क्षेत्र जलमग्न हो जाते थे। इस अवसर पर वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा वर्षा जल निकासी परियोजना के तहत पांचों नालों का टेंडर हो चुके हैं ओर ठेकेदारों को काम आबंटित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जुलाई 2022 तक इन सभी नालों की चैनलाइजेशन का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि अगली बरसात में शहर के लोगों को जल भराव की समस्या न झेलनी पड़े।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News