सोनिया गांधी करेंगीं टिकट को लेकर फैसला, प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति ने सिंगल लाइन प्रस्ताव किया पास

punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 02:50 PM (IST)

शिमला : प्रदेश के चार सीटों पर हो रहे उपचुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। उपचुनावों में प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस ने जहां आज शिमला में मंथन किया, वहीं भाजपा कल धर्मशाला में बैठक करेगी। कांग्रेस ने सिंगल लाइन प्रस्ताव पास कर टिकट को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया है। 

शिमला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि चुनाव समिति की बैठक में सर्वसहमति से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को टिकट के फैसले के लिए अधिकृत किया गया है। सोनिया गांधी जिस भी व्यक्ति को टिकट देंगी पार्टी उसका स्वागत करेगी। 

वहीं दूसरी तरफ भाजपा अगले कल धर्मशाला में प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा करेगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि आने वाले उपचुनावों में भाजपा चारों सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगी। कोविड के बावजूद हिमाचल में विकास के काम नहीं रुके। विकास के मुद्दे पर चुनावो में जाएंगे। विपक्ष पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि उनके जमाने में क्या महंगाई खत्म हो गयी थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News