सोनिया गांधी व प्रियंका वाड्रा पहुंचीं शिमला, पुलिस ने छराबड़ा में सुरक्षा बढ़ाई
punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2023 - 07:32 PM (IST)
कुफरी (गौतम): राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा मंगलवार को शिमला पहुंची हैं। जानकारी के मुताबिक वे मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे के आसपास शिमला के समीप छराबड़ा स्थित अपने आशियाने में पहुंचीं। प्रियंका वाड्रा हाल ही में गत 14 सितम्बर को 2 दिन शिमला में रुकने के बाद वापस लौट गईं थीं। हालांकि इस दौरान राहुल गांधी का भी शिमला आने का कार्यक्रम था। उधर, राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा छराबड़ा में उनके घर के आसपास कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

