Mandi: 1,500 रुपए मिलने पर प्रियंका वाड्रा को हिमाचल लाएंगी : रजनी पाटिल

punjabkesari.in Thursday, Dec 11, 2025 - 07:51 PM (IST)

मंडी (रजनीश) : जन संकल्प सम्मेलन में राज्य कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने पार्टी नेताओं को एकजुट होकर चलने का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मंच पर मौजूद सभी नेता अगर एकजुट होकर चलेंगे तो प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता में वापसी तय है। रजनी पाटिल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में यह कहा जा रहा था कि कांग्रेस खत्म हो रही है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जीत हासिल करके सबको गलत साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के 3 साल पूरे होने पर कांग्रेस अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच आई है।

कांग्रेस सरकार ने अपनी 10 में से 6 गारंटियां पूरी कर दी हैं और प्रियंका गांधी का आश्वासन है कि बाकी गारंटी भी पूरी की जाएंगी। पाटिल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चिट्टे के खिलाफ जमीनी स्तर पर चलाए जा रहे आंदोलन की देशभर में सराहना हो रही है। प्रदेश में जब सभी बहनों को 1500 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे, तब वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा को लेकर हिमाचल आएंगी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने हिमाचल को राज्य का दर्जा दिया था और गांधी परिवार हमेशा हिमाचल के साथ खड़ा रहा है। पाटिल ने आपदा के दौरान राज्य सरकार के काम की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र का अपेक्षित सहयोग न मिलने के बावजूद भी हिमाचल सरकार बेहतर काम कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News