Exit Poll के नतीजों को पूर्व विधायक ने किया खारिज, जानिए क्या कहा

punjabkesari.in Monday, May 20, 2019 - 06:58 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): लोकसभा चुनाव-2019 संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर पूर्व विधायक एवं सी.पी.एस. सोहन लाल ठाकुर ने पूर्ण रूप से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे एक सर्वे के आधार पर आए हैं और कई बार पहले भी फेल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भी एग्जिट पोल के नतीजों की पोल खुल चुकी है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में 3 जगह कांग्रेस की सरकार बनने व मुख्य तौर पर छत्तीसगढ़ मेें एग्जिट पोल के नतीजों की सत्यता पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजों पर पूर्ण रूप से विश्वास करना सही नहीं और देश की जनता को मतगणना का इंतजार करना चाहिए।

मोदी के 5 वर्षों के कार्यकाल से देश की जनता हुई हताश

उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजों में दिखाए गए रूझान उन्हें धरातल पर नहीं दिखाई दिए और चुनाव प्रचार के दौरान कोई भी मोदी लहर के बारे में बात नहीं करता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 वर्षों के कार्यकाल से देश की जनता हताश हुई है और लोग इस सरकार को हटाने के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जनता से किया हुआ एक भी वायदा पूरा नहीं किया है और बेरोजगार नौजवानों ने खुलकर उनके सामने आकर केंद्र सरकार द्वारा उन्हें ठगने के बारे में कहा है। उन्होंने कहा कि ये सब बातें एग्जिट पोल के नतीजों से मेल नहीं खाती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News