ABVP के 'मिशन साहसी' कार्यक्रम में पहुंची स्मृति ईरानी, रिज पर हुआ मेगा प्रदर्शन(Video)

punjabkesari.in Thursday, Nov 01, 2018 - 04:40 PM (IST)

शिमला (योगराज): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शुरू किए 'मिशन साहसी' कार्यक्रम के माध्यम से 5 हजार छात्राओं को सिखाए जा रहे आत्मरक्षा के पराक्रम का शिमला के रिज मैदान में आज मेगा प्रदर्शन किया गया। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में एसपी कुुल्लू शालिनी अग्निहोत्री और भारतीय सेना में मेजर छवि सक्सेना ने सम्मानित अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस मौके पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि देश की सरहद में तिरंगे का साहस देखा है। सैनिक ढाल बनकर सरहदों में खड़े रहते है। 
PunjabKesari

एबीवीपी ने साहस के जरिए 1300 छात्राओं को प्रशिक्षित किया वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बेटी का संघर्ष उसके पैदा होने से पहले ही मां की कोख से शुरू हो जाता है जो जीवन भर चलता है। कन्या भ्रूण हत्या को रोकना सबका पहला कदम होना चाहिए तभी सही मायने में बेटियां सुरक्षित हो पाएगी। लक्ष्मी से धन लेने की हमारी सभ्यता है, अन्नपूर्णा से अन्न लेने की भारतीय संस्कृति है। लड़की किसी भी परिवार की हो, कैसे भी परिधान में हो, समाज मे उन्हें सम्मान पाने का हक है। ईरानी ने इस मिशन साहसी को हर घर तक पहुंचाने का आग्रह किया। लड़की जब अपराध से लड़ती है तो उसका असल संघर्ष थाने से शुरू होता है जो कि कानून की दहलीज तक जाता है। 
PunjabKesari

इस संघर्ष में लड़की का साहस बनाए रखने के लिए परिवार एवम समाज को खड़ा रहने के लिए जागरूकता जरूरी है। सरकार लड़कियों को सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लें। कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची कुल्लू की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रदेश की बेटियों को कानूनी रूप से लड़कियों को जागरूक करने की बात की है जो एक अच्छी पहल लड़कियों के लिए साबित हो सकती है। कार्यक्रम में साहसिक पराक्रम दिखा रही लड़कियों ने कहा कि शालिनी अग्निहोत्री और छवि सक्सेना के संबोधन से काफी प्रेरित हुई है। उनको शारीरिक बल के साथ मानसिक रूप से भी प्रबल होना पड़ेगा जिससे वे हर परिस्थिति से लड़ सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News