कुलपति की मौजूदगी में लगे रजिस्ट्रार के खिलाफ नारे (Watch Video)

punjabkesari.in Tuesday, Jun 12, 2018 - 05:03 PM (IST)

धर्मशाला(जिनेश): केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई द्वारा विभिन्न मुद्दों पर रजिस्ट्रार का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने गैर शैक्षणिक पदों की नियुक्ति पर धांधली का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार का घेराव किया। विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाते हुए कहा कि 4 पदों पर की जा रही नियुक्ति में एक ही परीक्षा लेना एक सवालिया निशान वि.वि. प्रशासन पर खड़ा करता है। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान रजिस्ट्रार व सी.यू. प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए। रजिस्ट्रार द्वारा कार्यकर्ताओं को समझाया गया लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने जिसके चलते सी.यू. के कुलपति कुलदीप चंद अग्रिहोत्री भी वहां पहुंचे। लेकिन कार्यकर्ता फिर भी नहीं माने व रजिस्ट्रार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि क्र्लक भर्ती का परिणाम को 2 बार क्यों निकाला गया। एक ही परीक्षा का परिणाम 2 बार निकालना वि.वि. प्रशासन पर सवाल खड़ा करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News