करसोग में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कांडी सपनोट में अफीम के 747 पौधे किए नष्ट

punjabkesari.in Tuesday, Apr 30, 2024 - 06:41 PM (IST)

करसोग (धर्मवीर गौतम): मंडी जिला के उपमंडल करसोग में पुलिस का अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दूरदराज क्षेत्र कांडी सपनोट में एक खेत से अफीम के 747 पौधे बरामद किए हैं। इसमें से 10 पौधों को सैंपल के लिए भेज दिया जबकि बाकी पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया है। पुलिस की भनक लगने के बाद आरोपी मौके से फरार है। वहीं आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कांडी सपनोट में दबिश दी। इस दौरान घर के साथ एक बड़े खेत में अफीम की खेती की गई थी। पुलिस ने खेत में पहुंचकर अफीम के 747 पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। वहीं पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी मौके पर से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। इस जुर्म में पुलिस ने आरोपी धर्म सिंह  निवासी गांव कांडी, डाकघर सपनोट तहसील करसोग के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई थाना प्रभारी मोहन जोशी के नेतृत्व में की है। 

एक महीने में नष्ट किए अफीम के 1432 पौधे
करसोग पुलिस ने एक महीने के अंदर तीसरी बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 3 अलग-अलग जगहों पर अब तक अफीम के 1431 पौधे नष्ट किए जा चुके हैं। पुलिस ने 17 अप्रैल को ग्राम पंचायत साहज के तहत गांव करलोग में गौशाला के समीप खेत में उगाई गई अफीम के 217 पौधे नष्ट किए थे। इसके बाद 22 अप्रैल को करसोग के तहत अति दुर्गम क्षेत्र दुरकनु के गांव सलाना में अफीम के 468 पौधे नष्ट किए थे। इसी तरह से अब गांव कांडी में अफीम के 747 पौधे नष्ट किए गए हैं। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी मोहन जोशी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को कांडी में अफीम की खेती की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अफीम के 747 पौधे नष्ट किए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है जो मौके से फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News