पदक विजेता खिलाड़ियों को 65 लाख रुपए की नकद पुरस्कार राशि जारी

punjabkesari.in Saturday, Jul 06, 2024 - 06:46 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश सरकार ने विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों की कुल नकद पुरस्कार राशि जारी कर दी है। प्रदेश के वर्ष 2018 से लेकर 22 जनवरी, 2022 तक के 102 पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए 65 लाख रुपए की नकद पुरस्कार राशि जारी की गई है। अब पदक विजेता खिलाड़ियों को जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी द्वारा इस राशि का वितरण किया जाएगा। युवा सेवा एवं खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यहां कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पात्र खिलाड़ियों से आग्रह किया कि आवेदनकर्त्ता खिलाड़ी पुरस्कार राशि प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित जिला के खेल अधिकारी से संपर्क करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News