Shimla: हिमाचल में 26 व 27 को रहेगा यैलो अलर्ट

punjabkesari.in Monday, Mar 24, 2025 - 09:39 PM (IST)

शिमला (संतोष): राज्य में अब धूप खिलने के बाद पारा चढ़ने लगा है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में खूब धूप खिली, जिससे गर्मी ने अपना अहसास करवा दिया है। ऊना में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री, सोलन में 27 डिग्री और राजधानी शिमला में 21.5 डिग्री रहा है।

नाहन में 29.4 तो कांगड़ा में 29.9 डिग्री आंका गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे 26 व 27 मार्च को गरज और आकाशीय बिजली के साथ बारिश व बर्फबारी होने की संभावनाएं हैं। राज्य में 28 मार्च से प्रदेश के सभी इलाकों में मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News