Shimla: चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे दृष्टिबाधितों के लिए आरक्षित रिक्त पद : शांडिल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2026 - 09:59 PM (IST)

शिमला (संतोष): स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. (कर्नल) धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में ब्लाइंड पर्सन्ज एसोसिएशन तथा नैशनल फैडरेशन ऑफ द ब्लाइंड के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दृष्टिबाधितों के अधिकारों, शिक्षा, कौशल विकास, प्रशिक्षण और उनके सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान संघ एवं महासंघ द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक माहौल में चर्चा हुई, जिस पर सरकार ने उनकी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का पूरा आश्वासन दिया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने स्पष्ट किया कि विभिन्न सरकारी विभागों में दृष्टिबाधितों के लिए आरक्षित रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस बैठक में केके पंत (मुख्य सचिव), सीपी वर्मा (सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता), अमरजीत सिंह (सचिव शहरी विकास), सुमित खिमटा (निदेशक) तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News