Himachal: कॉलेजों में विभिन्न विषयों के खाली चल रहे 544 पद, सरकार को भेजा प्रस्ताव

punjabkesari.in Tuesday, Mar 11, 2025 - 04:43 PM (IST)

शिमला (प्रीति): प्रदेश के कॉलेजों में विभिन्न विषयों में 544 पद खाली चल रहे हैं। 30 नवम्बर 2024 तक कॉलेजों में असिस्टैंट प्रोफैसर के 2783 सैंक्शन पदों में से 2239 पद भरे हुए हैं। आरटीआई के तहत यह आंकड़े सामने आए हैं। शिमला जिला के चैली क्षेत्र के मनजीत सिंह द्वारा शिक्षा विभाग से यह आरटीआई ली गई है, जिसमें विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि असिस्टैंट प्रोफैसर के 542 पदों को भरने का प्रस्ताव सरकार को 24 अक्तूबर 2024 को भेजा गया है। इस दौरान कॉलेज में अंग्रेजी विषय के सबसे ज्यादा पद खाली हैं। इस विषय के 299 स्वीकृत पदों में से 229 पद भरे गए हैं, जबकि 70 पद खाली चल रहे हैं। गणित विषय में 169 पदों में से 137 भरे गए हैं, जबकि 32 खाली हैं।

इसी तरह फिजिक्स में 173 में से 142 भरे गए हैं और 31 खाली हैं। कैमिस्ट्री में 191 पदों में से 153 भरे हैं, इसमें 38 पद खाली हैं। बॉटनी में 118 पदों में से 90 भरे गए हैं, इसमें 28 पद खाली चल रहे हैं। जूलॉजी में 117 पदों में से 91 भरे हुए हैं, इसमें 26 पद खाली हैं। जियोलॉजी में 10 में से 9 पद भरे हुए हैं। इसी तरह इकोनॉमिक्स में 183 में से 146 पद भरे हुए हैं, इसमें 37 पद खाली चल रहे हैं। हिस्ट्री में 161 पदों में से 130 पद भरे हुए हैं और 31 खाली हैं। पॉलिटिकल साइंस में 183 में से 157 पद भरे हुए हैं, जबकि 26 खाली हैं। इस दौरान कॉलेजों में 38 विषय पढ़ाए जा रहे हैं।

कॉलेजों में भरे हुए पदों का ब्यौरा
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में 39 में से 30 पद भरे हुए हैं। ज्योग्राफी में 96 में से 80 पद, हिंदी में 192 में से 149 पद, संस्कृत में 70 में से 57 पद, फिलोसफी में 10 में से 5 पद, साइकोलॉजी में 9 में से 9 पद भरे हुए हैं। सोशलॉजी में 80 में से 61 पद, एजुकेशन में 25 में से 23, वोकल म्यूजिक में 70 में से 61 पद, म्यूजिक इंस्ट्रूमैंट म्यूजिक में 82 में से 62, डांस में 4 में से 3 पद, फिजिकल एजुकेशन में 59 में से 40 पद, कॉमर्स में 315 में से 272 पद, अप्लाइड आर्ट्स में 3 में से 1 पद भरा हुआ है।

फिजिकल साइंस के 4 में से 2 पद भरे हुए हैं। सोशल साइंस में चार में से एक पद, कम्प्यूटर एप्लीकेशन में 34 में से 31 पद भरे हुए हैं। जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में 22 में से 18 पद भरे हुए हैं। टूर एंड ट्रैवल में 22 में से 19 पद भरे गए हैं। एनवायरमैंटल साइंस में 15 में से 11 पद भरे गए हैं। इस दौरान लाइफ साइंस, कम्प्यूटर साइंस और पेंटिंग में कोई पद खाली नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News