Shimla: सड़कों के लिए बनेगी नई नीति, ग्रामीण विकास पर सरकार का बड़ा फोकस : विक्रमादित्य

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 07:42 PM (IST)

शिमला (भूपिन्द्र): लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पंचायतों द्वारा निर्मित कई सड़कें लोक निर्माण विभाग के निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरती हैं। इस स्थिति को सुधारने के लिए विभाग नई नीति तैयार कर रहा है, ताकि भविष्य में पंचायतों के माध्यम से बनने वाली सड़कें भी तय तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार हों और बाद में उन्हें विभागीय रखरखाव में शामिल करने में कोई कठिनाई न आए।

विक्रमादित्य सिंह शनिवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धामी स्थित मिनी सचिवालय में आयोजित जन शिकायत निवारण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि विभिन्न पंचायतों में विधायक निधि एवं अन्य मदों से स्वीकृत लाखों रुपए अभी खर्च नहीं हो पाए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों से इन निधियों का शीघ्र उपयोग सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि समयबद्ध ढंग से विकास कार्य पूरे किए जाएं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News