Shimla: 160 आऊटसोर्स कर्मचारियों को हटाने पर महासंघ का सरकार को अल्टीमेटम

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 09:22 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): श्रम एवं रोजगार विभाग में पिछले करीब 13 वर्षों से सेवाएं दे रहे 160 आऊटसोर्स डाटा एंट्री ऑप्रेटरों को लेकर विवाद गहरा गया है। कर्मचारियों के सेवा विस्तार की प्रक्रिया वित्त विभाग में विचाराधीन होने के बीच विभाग की ओर से उन्हें कार्यालय न आने के मौखिक निर्देश दिए जाने पर आऊटसोर्स कर्मचारी महासंघ भड़क गया है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल चौहान और महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने जारी बयान में इसे कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार देते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों को काम से बाहर करने का सिलसिला जारी रहा तो प्रदेशभर के हजारों आऊटसोर्स कर्मचारी सड़कों पर उतरकर संबंधित विभागीय मुख्यालयों का घेराव करेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के रोजगार और भविष्य से जुड़े इस मामले में सरकार को तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News