Shimla: प्रियंका गांधी शिमला में मनाएगी स्वतंत्रता दिवस, बुधवार को आएंगी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 12, 2025 - 09:39 PM (IST)

शिमला (राक्टा): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा इस बार शिमला में स्वतंत्रता दिवस मनाएगी। इसी कड़ी में वह बुधवार को शिमला आएगी। प्रस्तावित दौरे के अनुसार प्रियंका गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ तक हवाई मार्ग से आएगी, वहां से उनका काफिला सड़क मार्ग होते हुए शिमला पहुंचेगा। यह उनका निजी दौरा बताया जा रहा है। साथ ही सूचना है कि उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी आगामी 14 अगस्त को शिमला आएंगे।

प्रियंका गांधी वाड्रा का छराबड़ा में अपना मकान है, जहां पर वह अक्सर छुट्टियां मनाने के लिए आती हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा का अगले कुछ दिनों तक यहां पर रुकने का कार्यक्रम है। इस दौरान उनका किसी से भी मिलने का कार्यक्रम नहीं है। प्रियंका वाड्रा के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए छराबड़ा के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News