Shimla: पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 06:22 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वीरवार 30 अप्रैल को कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वह मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित करेंगी। इसके बाद उनके शिमला लौटने पर राष्ट्रपति निवास में एट होम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमंत्रित अतिथि भाग लेंगे। राष्ट्रपति अपने कार्यक्रम के अंतिम दिन 1 मई को सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) शिमला में भाग लेने के बाद वापस नई दिल्ली लौट जाएगी।

इससे पहले खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति का बुधवार को अटल टनल रोहतांग जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया था। इस कारण राष्ट्रपति अपने मशोबरा स्थित ग्रीष्मकालीन आवास द रिट्रीट में ही मौजूद रही। उन्होंने जहां अपने द्वारा लगाए गए पौधे को पानी दिया, वहीं राष्ट्रपति निवास में आने वाले लोगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा भी लिया। राष्ट्रपति अपने कार्यक्रम के अंतिम दिन 1 मई को सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) शिमला में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस नई दिल्ली लौट जाएगी।

आवाजाही के समय ट्रैफिक प्लॉन लागू होगा
राष्ट्रपति की आवाजाही के समय ट्रैफिक प्लॉन लागू रहेगा। यानी जब उनका काफिला निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने गंतव्य स्थान की ओर आगे बढ़ेगा तो उस अवधि में वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाएगी। सुरक्षा कारणों से वाहनों को रोककर वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News