Shimla: असिस्टैंट डायरैक्टर के पद के ​लिए पर्सनैलिटी टैस्ट का परिणाम घोषित

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 10:59 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने गृह विभाग के अंतर्गत असिस्टैंट डायरैक्टर (कैमिस्ट्री व टॉक्सीकॉलोजी) के पद के लिए आयोजित पर्सनैलिटी टैस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें 1 उम्मीदवार रंजना शर्मा उत्तीर्ण हुई हैं। इसके अलावा असिस्टैंट डायरैक्टर (भौतिकी और बैलिस्टिक्स) के पद के लिए आयोजित पर्सनैलिटी टैस्ट का भी परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें दिवांशु उत्तीर्ण हुए। इसके अलावा उद्योग विभाग के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर (जनरल) के पद के लिए आयोजित पर्सनैलिटी टैस्ट का परिणाम भी घोषित कर दिया है। इसमें मैरिट के आधार पर रजनीश डोगरा उत्तीर्ण हुए हैं। विस्तृत परिणाम आयोग की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News