Shimla: एचपीयू ने घोषित किया बी.एससी. द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का परिणाम
punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 06:25 PM (IST)
शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बी.एससी. द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षाएं बीते अप्रैल व मई माह में आयोजित हुई थीं। इसका परीक्षा परिणाम 91.91 प्रतिशत रहा। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने बीवॉक के विभिन्न सैमेस्टरों का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया है। इसके तहत बी.वॉक. चतुर्थ सैमेस्टर रैगुलर बैच का परीक्षा परिणाम 57.10 प्रतिशत रहा, जबकि बीवॉक द्वितीय सैमेस्टर रि-अपेयर का परिणाम 98.95 प्रतिशत, बी.वॉक. छठे सैमेस्टर का परिणाम 49 प्रतिशत प्रतिशत रहा।
इसके अलावा बीएफए छठे सैमेस्टर का परिणाम 91.67 प्रतिशत, ओटी शास्त्री वार्षिक द्वितीय वर्ष का परिणाम 95.84 प्रतिशत और पीजी डिप्लोमा इन तबला द्वितीय सैमेस्टर का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि विद्यार्थी परिणाम अपनी लॉगइन आईडी के माध्यम से देख सकते हैं।

