HPPSC: मेडिकल एजुकेशन विभाग में असिस्टैंट प्रोफैसर भर्ती का संशोधित शैड्यूल जारी, 10 अगस्त से शुरू होंगे टैस्ट

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 11:23 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेडिकल एजुकेशन विभाग में विभिन्न विषयों के असिस्टैंट प्रोफैसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के बाद सब्जैक्ट एप्टीट्यूड टैस्ट (एसएटी) का संशोधित टैंटेटिव शैड्यूल जारी कर दिया है। एसएटी 10 से 13 अगस्त तक संभावित है। शैड्यूल के अनुसार असिस्टैंट प्रोफैसर (थोरेसिक सर्जरी/सीटीवीएस), न्यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, जनरल मेडिसिन, बायोकैमिस्ट्री तथा ईएनटी की परीक्षा 10 अगस्त को आयोजित होगी। इसके अलावा न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, कार्डियक एनैस्थीसिया, एंडोक्रिनोलॉजी, नेत्र रोग (ऑफ्थैल्मोलॉजी), रेडियोलॉजी तथा पैथोलॉजी विषयों की परीक्षा 11 अगस्त को होगी।

 मनोचिकित्सा, (पीडियाट्रिक्स), क्षय एवं श्वसन रोग, माइक्रोबायोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, डर्मेटोलॉजी, एनैस्थीसिया व जनरल सर्जरी की परीक्षा 12 अगस्त को आयोजित होगी। इसके अलावा फॉरैंसिक मेडिसिन, प्रसूति एवं स्त्री रोग, कम्युनिटी मेडिसिन/सोशल एंड प्रिवैंटिव मेडिसिन, ब्लड बैंक तथा मेडिकल ऑन्कोलॉजी विषयों के अभ्यर्थियों की एसएटी परीक्षा 13 अगस्त को आयोजित होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से संशोधित शैड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी करने तथा आयोग की आधिकारिक वैबसाइट पर जारी होने वाले आगामी निर्देशों पर नियमित नजर बनाए रखने का आग्रह किया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News