केंद्रीय कर्मचारियों को जारी किया जाए कोरोना काल में रोका गया 11 फीसदी डी.ए.
punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 11:45 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): शहर के रोटरी टाऊन हाल में ए.जी. पैंशनर्ज एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। इसके अलावा इसमें ओ.पी.सी. बहाल करने की मांग की गई। इस दौरान ए.जी. पैंशनर्ज एसोसिएशन के महासचिव जगमोहन ने कहा है कि कोरोना काल में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का 18 महीने का 11 फीसदी डी.ए. रोका था, जिसे अब जारी करने की मांग एसोसिएशन ने क ी है। उन्होंने कहा है कि कोरोना काल में केंद्र सरकार की वित्तीय स्थिति खराब थी, लेकिन अब केंद्र की स्थिति सामान्य है। ऐसे में कर्मचारियों का डी.ए. जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने एन.पी.एस. समाप्त करने क ी मांग केंद्र से की है, साथ ही कहा है कि जल्द ही केंद्रीय कर्मचारी ओ.पी.एस. बहाली को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।