अब 22 अक्टूबर को होंगे आंगनवाड़ी कर्मचारियों के इंटरव्यू, आवेदकों से की गई ये अपील
punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 02:29 PM (IST)
Hamirpur News : बाल विकास परियोजना टौणी देवी के अंतर्गत कुछ आंगनवाड़ी केंद्रों में खाली पड़े पदों के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं के साक्षात्कार 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय टौणी देवी में होंगे।
सीडीपीओ संतोष कौंडल ने बताया कि पहले ये साक्षात्कार 8 अक्तूबर को लिए जाने थे, लेकिन अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से इन्हें स्थगित करना पड़ा था। अब ये साक्षात्कार 22 अक्टूबर को लिए जाएंगे। सीडीपीओ ने सभी आवेदकों से साक्षात्कार के लिए सुबह साढे नौ बजे सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित पहुंचने की अपील की है।

