Shimla: LPG संकट के बीच जमाखोरी व कालाबाजी पर प्रदेश भर में गैस सिलैंडर जब्त

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 06:37 PM (IST)

शिमला (राजेश): एलपीजी संकट के बीच प्रदेश में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग प्रदेश में गैस वितरण प्रणाली को लेकर नजर बनाए है। प्रदेश में घरेलू गैस सिलैंडरों की उपलब्धता को लेकर कुमुद सिंह निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अध्यक्षता में सोमवार को सभी जिला नियंत्रकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्रदेश में गैस सिलैंडरों की आपूर्ति और वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की कालाबाजारी या जमाखोरी न हो।

मार्च और अप्रैल 2026 के दौरान घरेलू सिलैंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए 2007 निरीक्षण किए गए जिनमें 85 सिलैंडर जब्त किए गए। इसके अलावा पैट्रोल-डीजल की जमाखोरी रोकने के लिए 187 निरीक्षण भी किए गए। सीमावर्ती जिलों में कार्यरत प्रवासी श्रमिकों को 5 किलो के गैस सिलैंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 3700 सिलैंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलैंडर ऑनलाइन बुकिंग और ओटीपी सिस्टम के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे पारदर्शिता बनी रहे और सभी पात्र उपभोक्ताओं तक गैस पहुंच सके।

प्रदेश में गैस की नहीं कोई कमी
विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी शिकायत के लिए उपभोक्ता 1967 हैल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक में संयुक्त निदेशक सहित सभी जिला नियंत्रकों ने भाग लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News