Shimla: जाखू मंदिर में शीश नवाने पहुंचे IGMC के कनिष्ठ सहायक की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2026 - 11:24 PM (IST)

शिमला (संतोष): राजधानी शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी के एक कनिष्ठ सहायक की हृदयाघात से दुखद मौत हो गई। ​जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय कर्मचारी अरुण जाखू मंदिर में माथा टेकने गए थे। जैसे ही वह मंदिर के प्रवेश द्वार पर पहुंचे, उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह वहीं गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन दिल का दौरा इतना तीव्र था कि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मृतक मूल रूप से जिला सोलन की अर्की तहसील के निवासी थे। वर्तमान में वह आईजीएमसी शिमला में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वह डैंटल कॉलेज शिमला में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। मात्र 47 वर्ष की आयु में उनके इस तरह अचानक निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गए हैं। इस असामयिक निधन की खबर मिलते ही आईजीएमसी प्रशासन, सहकर्मियों और उनके गृहनगर अर्की में गहरा शोक छा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News