Shimla: एचपीयू कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 फीसदी करने की अधिसूचना जारी
punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 08:36 PM (IST)
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 45 से बढ़ाकर 50 फीसदी करने की अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय ने वित्त विभाग के बीते 23 अक्तूबर को जारी आदेशों को अपना लिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार महंगाई भत्ते में कुल पांच फीसदी की वृद्धि की गई है। इसमें एक फीसदी की वृद्धि एक जुलाई, 2023 से और 4 फीसदी की वृद्धि एक जनवरी, 2024 से लागू होगी। यह लाभ हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2022 के तहत आने वाले विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को वित्त विभाग के कार्यालय ज्ञापन में निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार मिलेगा।

