Shimla: बाजार में गश्त के दौरान चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 04:02 PM (IST)
शिमला: पुलिस थाना सुन्नी की टीम ने बसंतपुर बाजार में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 17.5 ग्राम चरस बरामद की गई है। गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को प्लास्टिक का पाउच फेंककर तेजी से खिसकने की कोशिश करते देखा गया। तलाशी में पाउच से 17.5 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद नशे की खेप को मौके पर ही सील कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया। मामले में पुलिस थाना सुन्नी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान भगत राम पुत्र माठू राम निवासी गांव मंडियालू डाकघर बसंतपुर तहसील सुन्नी जिला शिमला के रूप में हुई है।

