Himachal: डिपुओं में 3 दिन से सर्वर ठप्प, उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा राशन

punjabkesari.in Monday, May 12, 2025 - 06:49 PM (IST)

शिमला (राजेश): सस्ते राशन के डिपुओं में उपभोक्ताओं को राशन वितरण को लेकर समस्या लगातार बनी हुई है। कभी डिपो संचालक अपनी मांगें पूरी न होने पर राशन देने से मना कर देते हैं तो कभी विभाग का सर्वर ही ठप्प पड़ जाता है। पिछले महीने से हड़ताल पर जाने वाले प्रदेश के 5 हजार डिपो संचालक जब विभाग के आश्वासन के बाद डिपुओं में राशन देने के लिए तैयार हुए तो अब डिपुओं में सर्वर ही ठप्प हो गया है। प्रदेश भर में पिछले 3 दिनों से डिपुओं में सर्वर ठप्प है, जिससे संचालकों की पीओएस मशीनें ठप्प पड़ गई हैं और डिपो संचालक राशन नहीं दे पा रहे हैं। संचालकों का कहना है सर्वर काम नहीं कर रहा है। वहीं विभागीय अधिकारियों से संपर्क नहीं हो रहा पा रहा है।

सर्वर ठप्प होने से छुट्टियों के बीच भी उपभोक्ता डिपुओं से राशन नहीं उठा पाए हैं। डिपो संचालक समिति अध्यक्ष अशोक कवि एवं शिमला डिपो होल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा का कहना है कि कई बार विभाग को सर्वर की समस्या से अवगत करवाया गया है। लेकिन विभाग सुध नहीं ले रहा है और आए दिन सर्वर ठप्प रहता है। जिससे उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मांग कि सर्वर की समस्या का समाधान किया जाए नहीं तो डिपो संचालक राशन देने में असमर्थ हो जाएंगे। उधर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण सर्वर में समस्या आई है। मंगलवार को सर्वर की समस्या ठीक हो जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News