पिछले 9 दिन से लापता था 22 वर्षीय युवक...अब नदी किनारे मिला शव, क्षेत्र में शोक की लहर

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2026 - 12:38 PM (IST)

Shimla News : चिड़गांव से 23 सितंबर के बाद से लापता चल रहे 22 वर्षीय सुशांत का शव शुक्रवार को रोहड़ू में न्यू बस स्टैंड के समीप शिकड़ी पुल के पास नदी किनारे बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक, सुशांत गांव झगटान, तहसील जुष्यात, जिला शिमला का निवासी था। वह अयोध्या के एक होटल में मैनेजर के रूप में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, वह 13 सितंबर को अयोध्या से अपने घर आया था। उसके बाद वह अपने मामा के घर देविधार होते हुए चिड़गांव पहुंचा था। 23 सितंबर के बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया। सुशांत के लापता होने के बाद परिजनों ने रोहड़ू पुलिस को इसकी सूचना दी थी, साथ ही लोगों से भी युवक के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर परिवार से संपर्क करने की अपील की गई थी। करीब 9 दिन से युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद शुक्रवार को रोहड़ू में उसका शव बरामद होने की सूचना मिली।

परिजनों में छाया मातम

शिकड़ी नदी किनारे शव मिलने की खबर फैलते ही परिजनों और परिचितों में मातम छा गया। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News