Shimla: गांधी परिवार छराबड़ा में मनाएगा दीवाली, मंगलवार को शिमला पहुंचेंगी प्रियंका गांधी

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2024 - 10:35 PM (IST)

शिमला (राक्टा): इस बार की दीवाली गांधी परिवार राजधानी शिमला के छराबड़ा में मनाएगा। संभावित टूअर प्रोग्राम के तहत मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिमला पहुंचेंगी। वह दिल्ली से चंडीगढ़ तक हवाई जहाज में आएंगी। उसके बाद चंडीगढ़ से शिमला तक सड़क मार्ग से आएंगी।

बताया जाता है कि नेता विपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित प्रियंका के पति राॅबर्ट वाड्रा और बच्चे भी दीवाली मनाने के लिए एक-दो दिन में शिमला आ सकते हैं। प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने वायनाड में हो रहे लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार बनाया है।

सोमवार को प्रियंका गांधी ने वायनाड में चुनाव प्रचार किया। प्रियंका गांधी शिमला में निजी दौरे पर आ रही हैं। अक्सर प्रियंका गांधी यहां आती हैं। बीते दिनों प्रियंका गांधी के अलावा सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शिमला आए थे। 2 नवम्बर को प्रियंका गांधी के शिमला से लौटने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा एजैंसियों भी अलर्ट हो गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News