मेधावी बच्चों को प्रधानाचार्य ने अपने खर्चे पर करवाई हवाई यात्रा

punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2023 - 05:14 PM (IST)

शिमला (अम्बादत): बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से प्रधानाचार्य संदीप शर्मा द्वारा बीते वर्ष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलग के बच्चों के साथ हवाई सफ र करवाने का वायदा पूरा कर लिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान बलग स्कूल में 9वीं से 12वीं कक्षा तक अच्छे अंकों से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चार विद्यार्थियों को संदीप शर्मा ने अपने निजी खर्च पर चंडीगढ़ और दिल्ली का भ्रमण करवाया। इनमें 9वीं कक्षा की आंचल, दसवीं कक्षा के मनोज, 11वीं कक्षा के रविकांत और 12वीं कक्षा की रियाल शामिल हैं। इन बच्चों को चंडीगढ़ का भ्रमण करवाने के उपरांत इन्हें वातानुकूलित रेल द्वारा दिल्ली ले जाया गया जहां पर इंडिया गेट, लाल किला इत्यादि प्रमुख स्थलों का भ्रमण करवाया गया और दिल्ली से वापस चंडीगढ़ तक इंडिगो की फ्लाइट से लाया गया जबकि छठी से आठवीं कक्षा तक की प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को बीते फ रवरी माह के दौरान चंडीगढ़ का भ्रमण करवाया गया था।

हालांकि वर्तमान में प्रधानाचार्य संदीप शर्मा सीनियर सैकेंडरी स्कूल चियोग में सेवारत हैं। इससे पहले बलग स्कूल में सेवा के दौरान उन्होंने प्रोत्साहन रूप में बच्चों के साथ वायदे किए गए थे कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छठी से 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को चंडीगढ़ और दिल्ली का वातानुकूूलित रेल यात्रा और हवाई यात्रा करवाने का वायदा किया गया था। बता दें कि इससे पहले संदीप शर्मा ने हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में जमा दो की परीक्षा में टॉप-10 की मैरिट में आने पर चियोग काम्पलैक्स की दो बालिकाओं को अपने जेब से एक-एक लाख की राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया था। यही नहीं संदीप शर्मा ने चियोग स्कूल में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 10 लाख की राशि अपने निजी खाते से प्रदान की थी। समाज में डा. संदीप की पहचान एक आदर्श अध्यापक के रूप में की जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News

Recommended News