Bilaspur : पालतू कुत्ते ने बच्चे को काटा, मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2026 - 12:27 PM (IST)

Bilaspur News : जिला बिलासपुर के कोट कहलूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिल्ट गांव में पालतू कुत्ते के काटने से एक बच्चा घायल हो गया। मामले में बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, राकेश कुमार निवासी गांव चिल्ट डाकघर कनफारा तहसील श्री नयना देवी जी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि गत दिवस उनके बेटे राहुल कुमार को गांव के ही एक व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने काट लिया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना कोट कहलूर में मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News