Bilaspur: माता श्री नयना देवी के प्रति भक्तों की अनोखी श्रद्धा, 180 किलोमीटर से दंडवत यात्रा

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2026 - 09:59 PM (IST)

नयना देवी (मुकेश): माता श्री नयना देवी के भक्तों के द्वारा एक अनोखी धार्मिक यात्रा की गई। माता रानी के दरबार में पंजाब धुरी से लगभग 180 किलोमीटर का सफर दंडवत करते हुए, पेट के बल चलकर लगभग 70 श्रद्धालु माता श्री नयना देवी के दरबार में तीसरे दिन पहुंचे। यात्रा में आए श्रद्धालुओं का कहना था कि माता श्री नयना देवी ही उन्हें इस प्रकार की कठिन यात्रा करने के लिए शक्ति प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि रास्ते टूटे-फूटे थे। गर्मी थी लेकिन उसके बावजूद माता के भक्तों ने अपनी यात्रा पूरी की है। यह सब माता रानी के आशीर्वाद से ही संभव हो पाता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News