प्रदेश सरकार ने बदले बीडीओ, जानिए किसकी कहां हुई नियुक्ति

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2020 - 09:46 PM (IST)

शिमला (योगराज): राज्य सरकार ने उपनिदेशक और प्रोजैक्ट डायरैक्टर सहित 28 बी.डी.ओ. के तबादले किए हैं। जारी आदेशों के तहत राजिंद्र कुमार गौतम को डी.डी. कम पी.ओ. (डिप्टी डायरैक्टर कम प्रोजैक्ट ऑफिसर) सोलन से बिलासपुर, राजकुमार को डी.डी. कम पी.ओ. सोलन, सोनू को बंगाना से डी.डी. कम पी.ओ. कांगड़ा, कल्यानी गुप्ता को जुब्बल से डी.डी. कम पी.ओ. सिरमौर, सुदर्शन सिंह को सिरमौर से ऊना, सतीश कुमार को धर्मपुर से टैक्रीकल एक्सपर्ट डी.डब्ल्यू.डी.ए. मंडी, सतीश कुमार को धर्मपुर से सुंदरनगर, सुरेंद्र को केलांग से सुंदरनगर, कर्म सिंह को लम्बागांव से जुब्बल, एन.डी. शर्मा को काजा से धर्मपुर, प्यारे लाल को रोहड़ू से निचार, कंवर सिंह को शिलाई से परागपुर, गोपी चंद को परागपुर से आनी, विनित कुमार को नाहन से बिलासपुर सदर, अंकित कोटीया को शिमला से लम्बागांव, कंवर तनमय को शिमला से शिलाई, भानू प्रताप को केलांग तथा ओशीन शर्मा को कांगड़ा से नगरोटा सूरियां लगाया है। इसी तरह अनिल कुमार को मेहला जिला चम्बा, अभिषेक को ननखड़ी, हेम चंद शर्मा को कंडाघाट, यशपाल सिंह को बंगाणा, रमनवीर को ऊना, तेविंद्र को बिझड़ी, केदारनाथ को रोहड़ू, रमेश शर्मा को देहरा और कर्म सिंह को इंदौरा का बी.डी.ओ. लगाया गया है। बी.डी.ओ. ननखड़ी कामेश्वर को कोविड-19 को लेकर 30 जून तक जिलाधीश शिमला के साथ अटैच किया गया है। इसके साथ ही मोहन को डी.डी. कम पी.ओ. के तौर पर अतिरिक्त मिशन डायरैक्टर अंडर एस.एच.एम.-जी. मुख्यालय शिमला लगाया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News