Shimla: अतिरिक्त मुख्य सचिव को इंडियन एक्सीलैंस अवार्ड से नवाजा
punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 11:16 PM (IST)
शिमला (अम्बादत): प्रदेश की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों और विशेषकर कोरोना महामारी एवं आपदा काल के दौरान किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए इंडियन एक्सीलैंस अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान लाडली फाऊंडेशन, हिमाचल रेनबो स्टार क्लब और गोविंद सागर एडवैंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान किया गया।
यह सम्मान समारोह उन संस्थाओं की सहभागिता से आयोजित किया गया, जिन्होंने प्रदेश में सामाजिक सेवा, राहत कार्यों और जनकल्याण गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है। इस मौके पर हिमाचल रेनबो स्टार क्लब, लाडली फाऊंडेशन के अध्यक्ष इशान अख्तर ने कहा कि ओमकार शर्मा के एक ईमानदार और कर्मठ अधिकारी है और कोरोना काल और विभिन्न आपदाओं के दौरान प्रशासनिक स्तर पर ओंकार शर्मा द्वारा किए गए त्वरित निर्णय, राहत कार्यों के समन्वय और जनहित में उठाए गए कदम सराहनीय रहे हैं। उसको देखते हुए उन्हें आज इंडियन एक्सीलैंस अवार्ड से सम्मानित किया है।

