आधार नम्बर बैंक खाते से लिंक न होने पर 14 हजार से ज्यादा छात्रों की छात्रवृति रुकी

punjabkesari.in Monday, May 15, 2023 - 05:31 PM (IST)

शिमला (प्रीति): आधार नम्बर बैंक खाते से लिंक न होने पर राज्य के 14 हजार से ज्यादा छात्रों की छात्रवृति रोक दी गई है। अब जब तक छात्र आधार नम्बर को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करेंगे, तब तक उनके खातों में छात्रवृति नहीं डाली जाएगी। उच्च शिक्षा ने पात्र सभी छात्रों को अपने बैंक खातों को आधार से लिंक करने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्रवृति की राशि उनके खाते में डाली जा सके। जानकारी के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्री- मैट्रिक छात्रवृति योजना के तहत 19813 छात्रवृति आवेदन आए हैं। इसी तरह और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृति योजना के तहत, 23,450 छात्रवृति आवेदन शिक्षा विभाग को मिले हैं। इसके बाद प्री-मैट्रिक छात्रवृति योजना के तहत 11,920 छात्रोंं और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 17047 छात्रों को छात्रवृति राशि दी गई, लेकिन इस दौरान प्री-मैट्रिक छात्रवृति योजना में 7893 छात्रों और पोस्ट मैट्रिक में 6408 छात्रों की छात्रवृति रोक दी गई है। उक्त प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही इनके खातों में यह छात्रवृति राशि डाली जाएगी।

18 वर्ष से कम आयु के छात्रों के अभिभावकों के  बैंक खातों क ो आधार से करना होगा लिंक
18 वर्ष से कम आयु के छात्रों को उनके अभिभावकों के बैंक खाते में छात्रवृति डाली जाती है। ऐसे में जिन अभिभावकों के  बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें जल्द से जल्द बैंक खाते को आधार से जोडऩे को कहा गया है। इसके बाद ही इन्हें छात्रवृति राशि जारी की जाएगी। हालांकि 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्रों क ो उनके बैंक खाते में छात्रवृति राशि डाली जाती है।

शिक्षण संस्थानों में छात्रों को किया जाए जागरूक
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर इस बारे शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाने को कहा है। इस अभियान में लाभार्थियों क ो उनके बैंक खाते क ो आधार से जोडऩे के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा भी इसमें छात्रों को छात्रवृति योजना से संबंधित औपचारिकताओं को बताने को कहा गया है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव, प्रदेश के सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों सहित बाहरी राज्यों के शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों क ो निर्देश दिए हैं कि वह छात्रों को कक्षा में अपने बैंक खाते को आधार से जोडऩे की अनिवार्यता के बारे में जागरूक करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News