Kullu: हिडिंबा मंदिर में शतचंडी महायज्ञ शुरू, मंदिर गेट से ही माता के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

punjabkesari.in Friday, Jul 18, 2025 - 11:10 AM (IST)

मनाली (सोनू): माता हिडिंबा मंदिर में आज शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। विश्व शांति के लिए हो रहा महायज्ञ 25 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालु परिसर के गेट पर माथा टेककर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद ले सकते हैं। मंदिर परिसर में महायज्ञ के चलते लोगों की आवाजाही नहीं होगी। शुक्रवार को कलश स्थापना एवं देवी-देवताओं के आगमन के साथ महायज्ञ का आयोजन होगा। 7 दिन तक 15 ब्राह्मण मंदिर में शतचंडी पाठ करेंगे। 24 जुलाई को पूर्णाहुति होगी।

महायज्ञ में माता हिडिंबा, मनु ऋषि, कंचन नाग, शंख नारायण, कार्तिक स्वामी, सियाली महादेव, शांडिल ऋषि व वीरनाथ देवता विराजमान होंगे। माता हिडिंबा के पुजारी रमन शर्मा ने बताया कि महायज्ञ के दौरान श्रद्धालु मंदिर के गेट तक आ सकेंगे। 24 को पूर्णाहुति के पश्चात भंडारे का आयोजन होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News