कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की BJP में एंट्री को लेकर सत्ती ने दिया बड़ा बयान

punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2019 - 04:44 PM (IST)

ऊना (अमित): कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री रहे सुधीर शर्मा के भाजपा में आने की अटकलों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने साफ किया कि सुधीर शर्मा का भाजपा में एंट्री का प्लान था भी और नहीं भी। सत्ती ने कहा कि लेकिन भाजपा ने निर्णय लिया कि पार्टी द्वारा बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाने की बजाय अपने किसी भाजपा कार्यकर्ता को ही प्रत्याशी बनाया जाए जिस दिशा में पार्टी आगे बढ़ी है। यह बात उन्होंने ऊना जिला भाजपा की जिलाध्यक्ष बलबीर बग्गा की अध्यक्षता में हुई बैठक में  विशेष रूप से शिरकत करने के बाद कही।
PunjabKesari, BJP Meeting Image

संगठनात्मक चुनावों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर की चर्चा

बैठक में संगठनात्मक चुनावों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। सत्ती ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत करवाया और पार्टी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान भी किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा 2 से 31 अक्तूबर तक कई तरह के कार्यक्रम करेगी, जिसमें से प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 150 किलोमीटर की पद यात्रा का कार्यक्रम भी तय किया गया है।
PunjabKesari, BJP Meeting Image

उपचुनाव में भाजपा के दोनों प्रत्याशियों की जीत का दावा

सत्ती ने कहा कि प्रदेश के 2 विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहे उपचुनाव केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नितियों के दम पर लड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के दोनों प्रत्याशी लंबे अरसे से पार्टी के कार्य में जुटे हैं। उन्होंने दावा किया कि दोनों प्रत्याशी उपचुनाव में जीत दर्ज करेंगे।
PunjabKesari, BJP Meeting Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News