वकील पर हमला करने वाले आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

punjabkesari.in Saturday, Feb 19, 2022 - 11:38 PM (IST)

सरकाघाट  (ब्यूरो): वकील पर हमला करके उसे घायल करने वाले आरोपियों को कोर्ट ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। गत 12 फरवरी को रात के अंधेरे में रास्ता रोक कर एडवोकेट मनोहर लाल की 3 लोगों ने निर्मम पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दोनों आरोपितों को पुलिस ने 18 फरवरी को हिरासत मे ले लिया था। शनिवार को इन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उधर वकील मनोहर लाल को गम्भीर अवस्था में सरकाघाट सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे डाक्टर ने नेरचौक मैडीकल कालेज रैफर किया था वहां वे उपचाराधीन है। बता दें कि गौंटा पंचायत के गांव चहनौली की लजा देवी (65) पत्नी सूरजमनी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके बेटे मनोहर लाल, जो पेशे से वकील है, की निर्ममता से अज्जू और अब्बू नामक दो युवकों ने रास्ता रोककर अकारण पिटाई कर दी। डी.एस.पी. तिलक राज शांडिल्य ने  मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News