Shimla: मुख्य सचिव की कुर्सी संभालने के बाद CM सुक्खू से मिले संजय गुप्ता, जानिए दाेनाें के बीच क्या हुई चर्चा

punjabkesari.in Thursday, Oct 02, 2025 - 06:30 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने के बाद वर्ष 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सरकारी आवास ओक ओवर में मुलाकात की। मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त दायित्व संभालने के बाद उनकी मुख्यमंत्री के साथ यह शिष्टाचार भेंट थी। जानकारी के अनुसार उन्होंने इस दौरान प्रशासनिक मामलों को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की। इसमें आगामी समय में प्रशासनिक फेरबदल किए जाने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। 

प्रशासन में यह फेरबदल व्यापक स्तर पर हो सकता है। इसमें उच्च प्रशासनिक स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों को दायित्व सौंपे जाने के अलावा आगामी पंचायती राज एवं स्थानीय शहरी निकायों के चुनाव को ध्यान में रखते हुए एसडीएम के तबादले भी हो सकते हैं। संजय गुप्ता के पास इस समय मुख्य सचिव के अतिरिक्त दायित्व के अलावा टीसीपी और हाऊसिंग जैसे विभाग भी रहेंगे। ऐसा संभव है कि प्रशासनिक फेरबदल होने के बाद वह इस दायित्व से मुक्त हो जाएं।

कुलदीप कुमार भी मुख्यमंत्री से मिले
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.11 लाख रुपए का चैक भेंट किया। इस अवसर पर आयोग के सदस्य विजय डोगरा और दिग्विजय मल्होत्रा भी उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News