Shimla: यूरोपियन निवेशक, उद्यमी व इनोवेटर हिमाचल में करें निवेश : सुक्खू

punjabkesari.in Wednesday, Sep 24, 2025 - 04:31 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यूरोपियन निवेशकों, उद्यमियों व इनोवेटरों को हिमाचल प्रदेश में निवेश करने का न्यौता दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उन्हें न केवल व्यावसायिक अवसर उपलब्ध होंगे, बल्कि इससे विश्वास, स्थिरता और सांझा मूल्यों पर आधारित सांझेदारियां भी स्थापित होंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश हर मौसम में विश्व भर के पर्यटकों के लिए पसंदीदा गंतव्य स्थल होने के साथ-साथ वैश्विक व्यापार की गतिविधियों का केंद्र बनकर भी उभरा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लंदन स्थित हाऊस ऑफ लॉर्ड्स को संबोधित कर रहे थे। हाऊस ऑफ लॉर्ड्स को संबोधित करने वाले वह देश के पहले मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने इंडो-यूरोपियन बिजनैस फोरम की तरफ से आयोजित शिखर सम्मेलन में भी अपना मुख्य भाषण दिया। उनको इस अवसर पर लीडरशिप एंड गवर्नैंस अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर हिमाचल के संकल्प पर कार्य कर रही है। इसके लिए उन्होंने वैश्विक निवेशकों को हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा, पर्यटन, बागवानी, सूचना प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य क्षेत्रों में संभावनाएं तलाशने के लिए आमंत्रित किया है। राज्य की साक्षरता दर भी शत-प्रतिशत है और उन्हें उम्मीद है कि निवेशक यहां रुचि दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की दूरदर्शी नीतियों और योजनाओं के फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश स्वच्छ और हरित ऊर्जा, पर्यटन, बागवानी, सूचना प्रौद्योगिकी, डाटा भंडारण और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हिमाचल देश में पहले ही जलविद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इन क्षेत्रों में यूरोपियन विशेषज्ञता और भारतीय आकांक्षाएं मिलकर मील पत्थर स्थापित कर सकती हैं।

हिमाचली सेब वैश्विक ब्रांड के रूप में उभरा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल के सेबों ने एक वैश्विक ब्रांड के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यूरोपियन निवेशकों, उद्यमियों व इनोवेटरों को हिमाचल प्रदेश में निवेश करने का न्यौता दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उन्हें न केवल व्यावसायिक अवसर उपलब्ध होंगे, बल्कि इससे विश्वास, स्थिरता और सांझा मूल्यों पर आधारित सांझेदारियां भी स्थापित होंगी। रूप में अपनी अलग पहचान कायम की है। अब राज्य सब्जियों, फूलों की खेती और अन्य उच्च मूल्य वाली फसलों के क्षेत्र में भी विस्तार कर रहा है और ये उत्पाद अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के लिए तैयार हैं।

राज्य सरकार की अभिनव नीतियों ने प्राकृतिक खेती और डेयरी क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खोले हैं। यूरोपियन निवेशकों से स्वास्थ्य, जैविक उत्पादों और सतत जीवनशैली में अवसरों को तलाशने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश निरन्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल है। आईईबीएफ के संस्थापक विजय गोयल, लॉर्ड डेविड इवांस, मंत्री कनिष्क नारायण, मंत्री सीमा मल्होत्रा, वीरेंद्र शर्मा, घाना से हिज एक्सीलैंसी सैमुअल महामा, श्रीलंका के पूर्व विदेश मंत्री और उच्चायुक्त डा. रोहितगा, डा. नीरजा बिड़ला, निहारिका हांडा, तेजेश कुमार कोडाली, सुबोध कुमार गुप्ता और संदीप साली भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

अपनी बेटी का दाखिला करवाने लंदन गए हैं सीएम
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लंदन के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अपनी बेटी का दाखिला करवाने के लिए गए हैं। उनकी बेटी ने कठिन प्रवेश प्रक्रिया के बाद यहां दाखिला पाया है। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी व विधायक कमलेश ठाकुर भी साथ गई हैं। उन्होंने अपने दौरे के दौरान लंदन में रहने वाले हिमाचली लोगों से भी मुलाकात की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News