भारतीय सैनिक साहस और अनुशासन में सबसे आगे : मोहन भागवत

punjabkesari.in Saturday, Dec 18, 2021 - 11:20 PM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): परिस्थिति जैसी भी हो भारतीय सैनिक वीरता के साथ लड़ता है। हम चीन से पीछे हैं या आगे, यह बताया नहीं जा सकता है किंतु भारतीय सैनिक साहस और अनुशासन में सबसे आगे हैं। यह बात आरएसएस के सरसंघ चालक डाॅ. मोहन भागवत ने धर्मशाला कालेज के सभागार में पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सैनिक की गिनती हमेशा अव्वल दर्जे पर होती है। सैनिक जहां भी रहता है उसका सम्मान होता है। सैनिकों के सम्मान के लिए आरएसएस की एक अलग से परिषद भी है। जिसे पूर्व सैनिक सेवा परिषद के नाम से जाना जाता है। उस परिषद के तहत सैंकड़ों पूर्व सैनिक आज सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं कि वह संघ के कार्यकर्ता हों, बावजूद इसके फिर भी वो परिषद से जुड़ते हैं। संघ का काम संघ के लिए नहीं बल्कि देश के लिए है। उन्होंने कहा कि 40 हजार साल से हमारा एक ही डीएनए है। इंसान का इंसान के लिए, इंसान जैसा व्यवहार ही असली हिंदुत्व है। उन्होंने कहा कि भारत से दुनिया मॉडल चाहती है, विश्व शक्ति न सही, भारत विश्व गुरु तो बन ही सकता है।

यूनिटी के लिए यूनिफार्मिटी आवश्यक

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि यूनिटी के लिए यूनिफार्मिटी आवश्यक है। हमारे देश में भाषाएं अलग हैं, भाव एक ही है। हम नदी को मां प्रकृति को भी मैया कहते हैं। हमारे यहां स्वभाव है जितना लूंगा, उससे अधिक दूंगा। यह संस्कृति के संस्कार हैं। वहीं सरसंघचालक ने कहा कि मीडिया हमें रिमोट कंट्रोल चलाने वाला बताता है। ऐसा नहीं है। हमारे कुछ कार्यकर्ता वहां अवश्य हैं।

स्वयंसेवक को संघ का कोई आश्वासन नहीं

डाॅ. भागवत ने कहा कि हमारे कई संगठन अपने क्षेत्र में काम करते हैं। एक लाख से ज्यादा लोग निस्वार्थ भाव से अपना काम कर रहे हैं। इसमें काम हिम्मत का है। संघ में दिया कुछ नहीं जाता बल्कि त्याग मांगता है। उन्होंने कहा कि मिजोरम और कश्मीर घाटी को छोड़ दें तो देशभर के हर राज्य में हर ब्लॉक में संघ की शाखाएं हैं। देश के लिए जैसा जीना आवश्यक वैसा जीने वाला शख्स संघ मांगता है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News