Shimla: दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बोलैरो कैंपर, एक महिला की मौत, 24 घायल

punjabkesari.in Monday, Apr 21, 2025 - 09:42 PM (IST)

रोहड़ू (कुठियाला): जिला के अति दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार में सोमवार सुबह एक बोलैरो कैंपर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हुई है जबकि गाड़ी में सवार 24 अन्य घायल हुए हैं। गाड़ी ओवरलोड थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत दी गई है। जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार सुबह करीब दस बजे तब हुआ जब बोलैरो कैंपर गाड़ी डोडरा से क्वार की ओर जा रही थी। इसी बीच गाड़ी गोसांगो के समीप खाई में जा गिरी। गाड़ी में कुल 25 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत कार्य किया गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हुई है।

गंभीर रूप से घायल सात व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासु रैफर किया गया। जबकि 17 लोगों को हल्की चोटें है, जिनका उपचार क्वार अस्पताल में ही चल रहा है। मृतक महिला की पहचान शाना देवी (35) पत्नी कमाल चंद गांव डोडरा के रूप में हुई है। प्रशासन की ओर से मृतक महिला के परिजनों को 20 हजार रुपए की फौरी राहत तथा गंभीर रूप से घायलों को दस-दस हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है।

घायलों की पहचान तारा चंद पुत्र सजनू, यशपाल पुत्र चैन दास, सुषमा देवी पत्नी मंगत राम, अमन पुत्र सूरत मल, सुरमा देवी पत्नी राज देव, गुलाब सिंह पुत्र भोला राम, अरनव पुत्र राजदेव, हेमलता पत्नी विक्की, रीता पत्नी नील चंद, वाना देवी पत्नी मंगलु राम, ममता पत्नी संजु, जसपति पत्नी कृपा राम, भगत चंद पुत्र गोविंद राम, सजन देवी पत्नी जिया लाल, कल्पना पत्नी गंगा श्याम, निता देवी पत्नी संत राम, रोजी सिंह पुत्र झुणु राम, कुमारी काम्या पुत्री विक्की, देव राज पुत्र माया राम, राजमणी पत्नी बाबू राम, राज राम पुत्र नरमी राम, राजेश पुत्र राम रतन, विकास पुत्र बाबू राम, नवीन कुमार पुत्र दलीप सिंह के रूप में हुई है।

सभी घायल डोडरा के रहने वाले हैं। सात घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। नायब तहसीलदार क्वार प्रताप ने बताया कि मृतक के परिजनों व घायलों को फौरी राहत दे दी गई है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि गाड़ी ओवरलोड थी। हादसे में एक महिला की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News