Sirmaur: पुलिस से रिटायर्ड कर्मचारी ने की आत्महत्या, जानें क्यों उठाया ये खौफनाक कदम

punjabkesari.in Thursday, Apr 10, 2025 - 07:47 PM (IST)

पांवटा साहिब (स.ह.) : उपमंडल में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त व्यक्ति ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार अश्विनी (72) पुत्र सुदर्शन सिंह निवासी गुज्जर कालोनी बद्रीपुर, पांवटा साहिब पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार थे व तनाव में रहते थे। बुधवार दोपहर को वह अपने कमरे गए और फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में गए तो देखा की वह फंदे से झूल रहे थे। परिजन उन्हें फंदे से उतारकर उन्हें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डी.एस.पी. मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News