HRTC से 31 दिसम्बर, 2018 तक रिटायर हुए कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 12:00 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल पथ परिवहन निगम से 31 दिसम्बर, 2018 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। निगम प्रबंधन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पैंशन जारी कर दी है, वहीं पैंशन अदायगी के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। आदेश जारी करते हुए अधिकारियों ने कहा कि 31 दिसम्बर, 2018 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी हिमाचल राज्य सहकारी बैंक, जोगेंद्रा सैंट्रल को-ऑप्रेटिव बैंक और दि कांगड़ा सैंट्रल को-ऑप्रेटिव बैंक की संबंधित शाखाओं से पैंशन प्राप्त कर सकते हैं। यदि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पैंशन लेने में असुविधा हो तो वे निगम कार्यालय के मोबाइल नंबर 9816806851, 9625603361, 9418716710 और 9805340759 पर कॉल कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार यह पैंशन प्रदेश के करीब 350 कर्मचारियों को जारी हुई है। कर्मचारियों को दिसम्बर, 2018 में सेवानिवृत्त के बाद पैंशन नहीं मिली थी। ऐसे में 5 माह से सेवानिवृत्त कर्मचारी बिना पैंशन के जीवन व्यतीत कर रहे थे और आर्थिक समस्या से जूझ रहे थे। पैंशन जारी करने को लेकर पैंशनर कई बार प्रबंधन अधिकारियों से भी मिल चुके थे। ऐसे में निगम प्रबंधन ने अब पैंशन जारी कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News