Shimla: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा केंद्रों की घोषणा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 06:25 PM (IST)

रिकांगपिओ (राजकुमार): ​जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में पार्श्व प्रवेश के लिए केंद्रों की घोषणा कर दी गई है। प्रभारी प्राचार्या शशि कांता कुमारी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह परीक्षा आगामी 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। ​कक्षा 9वीं के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिकांगपिओ में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 11.15 से दोपहर 01.45 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थियों को केंद्र में सुबह 10.45 बजे तक प्रवेश करना होगा।

​कक्षा 11वीं के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ परिसर को बनाया गया है। परीक्षा सुबह 11.00 से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को सुबह 10.30 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थी को आधिकारिक वैबसाइट से डाऊनलोड किया गया प्रवेश पत्र और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने के लिए अभ्यर्थी विभाग के निर्धारित पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। ​


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News