रेलवे गेटमैन के लिए भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती रैली 2 जनवरी को

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2022 - 04:55 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूरो): मुंबई रेलवे में अनुबंध आधार पर गेटमैन के पदों पर भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती के लिए 2 जनवरी को हमीरपुर के टाऊन हॉल में भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। आर्मी वैल्फेयर प्लेसमैंट ऑर्गेनाइजेशन जालंधर द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती रैली में चयनित होने वाले भूतपूर्व सैनिकों को 32500 रुपए मासिक वेतन तथा साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। उनका ड्यूटी टाइम 12 घंटे रहेगा तथा उन्हें भोजन एवं आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। हालांकि कंपनी इसके लिए उनकी हरसंभव मदद करेगी। आवेदक की आयु 54 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा उसके कान और आंखें फिट हों। जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने इच्छुक एवं पात्र भूतपूर्व सैनिकों से आग्रह किया है कि वे 2 जनवरी को सुबह 9 बजे पैंशन के दस्तावेजों के साथ टाऊन हॉल हमीरपुर में भर्ती रैली में भाग लें। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222334 पर संपर्क किया जा सकता है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News