IGMC में आज से ब्लैक बैज पहनेंगे RDA डाक्टर

punjabkesari.in Friday, Aug 02, 2019 - 12:54 PM (IST)

शिमला (जस्टा): लोकसभा में पास हुए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग एन.एम.सी. विधेयक-2019 के खिलाफ अब आई.जी.एम.सी. के आर.डी.ए. डाक्टरों में भी रोष पनप गया है। आर.डी.ए. डाक्टर अब ब्लैक बैज पहनकर रोष जताएंगे। वीरवार को आई.जी.एम.सी. में रैजीडैंट डाक्टरों की बैठक हुई। आर.डी.ए. के सचिव डाक्टर भारतेंदु ने कहा कि जब तक डाक्टरों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक डाक्टर ब्लैक बैज पहनकर ड्यूटी देंगे। जरूरत पडऩे पर डाक्टर हड़ताल पर भी जा सकते हैं।

डाक्टर एन.एम.सी. बिल का इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि मैडीकल संस्थानों और डाक्टरों के रजिस्टे्रशन से संबंधित काम मैडीकल काऊंसिल ऑफ इंडिया की जिम्मेदारी थी लेकिन बिल पास न होने के बाद एन.एम.सी. विधेयक मैडीकल काऊंसिल ऑफ इंडिया की जगह लेगा। बिल के तहत कई नॉन-मैडीकल लोगों को लाइसैंस देकर सभी प्रकार की दवाइयां लिखने और इलाज करने का कानूनी अधिकार दिया जा रहा है, इससे डाक्टर बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं। आई.जी.एम.सी. के डाक्टरों का कहना है कि संजौली से आई.जी.एम.सी. वाला प्रतिबंधित मार्ग डाक्टरों के लिए खोल दिया जाए ताकि डाक्टर आसानी से अपनी ड्यूटी देने आई.जी.एम.सी. पहुंच सकें। आर.डी.ए. डाक्टरों का कहना है कि उनका स्टाइपैंड भी बढ़ा दिया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News