हिमाचल पहुंचे रैपर Badshah: कुल्लू की वादियों में नए गाने की शूटिंग, हुआ भव्य स्वागत
punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 11:47 AM (IST)
कुल्लू (संजीव जैन)। बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर और रैपर बादशाह अपने नए म्यूज़िक वीडियो की शूटिंग के लिए देवभूमि कुल्लू पहुँचे। कुल्लू पहुँचने पर बॉलीवुड स्टार का ज़ोरदार और भव्य स्वागत किया गया। बादशाह ने अपनी इस यात्रा के दौरान घाटी के मशहूर 'बड़ागढ़ रिज़ॉर्ट एंड स्पा सेलेक्शंस' में दो दिन का प्रवास किया।
अपनी कुल्लू यात्रा के दौरान बादशाह ने 'अवार्ड ऑफ़ एक्सीलेंस' विजेता और बड़ागढ़ रिज़ॉर्ट के एम.डी. नकुल खुल्लर से मुलाकात की। नकुल खुल्लर ने हिमाचली परंपरा के अनुसार बादशाह का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।
बादशाह ने रिज़ॉर्ट के विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और पहाड़ों के मनोरम दृश्यों की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ की शांति और सुंदरता शूटिंग के लिए बेहतरीन है। फिल्म कोऑर्डिनेटर रमेश रजनू और मोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि बादशाह यहाँ अपने एक बड़े प्रोजेक्ट (गाने) की शूटिंग के लिए आए थे। दो दिनों के प्रवास के दौरान उन्होंने रिज़ॉर्ट और कुल्लू घाटी के कुछ चुनिंदा लोकेशन्स पर गाने के दृश्यों को शूट किया।

