कुल्लू में भव्य ''निरंकारी यूथ सिम्पोजियम'' (NYS) का होगा आयोजन

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 01:19 PM (IST)

​कुल्लू (संजीव जैन)। संत निरंकारी मिशन की वर्तमान सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से हिमाचल प्रदेश की देवभूमि कुल्लू में एक भव्य 'निरंकारी यूथ सिम्पोजियम' (NYS) का आयोजन होने जा रहा है। यह चार दिवसीय कार्यक्रम 30 अप्रैल से शुरू होकर 3 मई तक चलेगा।

​चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा

मंडी जोन के जोनल इंचार्ज डॉ. आर.के. अभिलाषी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं का सर्वांगीण विकास करना है।

कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है ​30 अप्रैल

खेल गतिविधियों स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के साथ कार्यक्रम का आगाज़ होगा। ​1 व 2 मई को युवाओं के लिए विशेष चर्चा सत्र डिस्कशन सेशयंस आयोजित किए जाएंगे। इसमें मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, मोटिवेशन और जीवन की चुनौतियों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

​3 मई एक विशाल समागम का आयोजन होगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के हजारों श्रद्धालु और युवा शिरकत करेंगे। ​इस कार्यक्रम की सबसे खास बात सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। माता जी स्वयं युवाओं को संबोधित कर उन्हें जीवन जीने की सही राह दिखाएंगी। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा माता जी को 'राज्य अतिथि' स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया गया है। ​डॉ. अभिलाषी ने कहा कि आज के दौर में युवा पीढ़ी मानसिक तनाव और नशे जैसी कुरीतियों की ओर आकर्षित हो रही है।

मिशन का लक्ष्य है कि युवाओं के 'स्ट्रेस लेवल' को कम किया जाए और उन्हें आध्यात्मिक व सामाजिक कार्यों से जोड़कर एक बेहतर समाज का निर्माण किया जाए। ​बता दें कि संत निरंकारी मिशन 1929 से ही समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों के माध्यम से मिशन निरंतर मानवता की सेवा कर रहा है। कुल्लू में होने वाला यह यूथ सिम्पोजियम इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News