नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी पुलिस हिरासत में

punjabkesari.in Wednesday, Apr 12, 2023 - 08:41 PM (IST)

रोहड़ू (कुठियाला): पुलिस थाना रोहड़ू के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता नेपाली मूल की बताई जाती है तथा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी लड़का भी नेपाली मूल का है। पीड़िता की माता ने थाने में लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच कर रहे एसएचओ रोहड़ू प्रवीण राणा ने बताया कि लड़की के परिजन तथा आरोपी क्षेत्र के एक स्टोन क्रशर पर इकट्ठे काम करते थे। यहीं पर लड़की व आरोपी की आपस में जान-पहचान हुई तथा आरोपी ने उसके साथ अवैध संबंध बनाए। एसएचओ ने कहा कि लड़की का मेडिकल करवाने पर दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है तथा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस के अनुसार लड़की नाबालिग है जबकि आरोपी लड़के की उम्र का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि लड़के की उम्र पता करने के लिए उसके घर से उसके जन्म से संबंधित अन्य दस्तावेज मंगवाए गए हैं। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता की माता की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News