Chamba: चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी

punjabkesari.in Thursday, Apr 24, 2025 - 10:29 PM (IST)

चम्बा (काकू): चम्बा जिले के पल्यूर क्षेत्र में काॅलेज जा रही युवती के साथ चाकू की नोक पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लेने के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

बुधवार सुबह पल्यूर क्षेत्र की एक युवती चम्बा काॅलेज जा रही थी। इस दौरान बीच राह में एक नकाबपोश युवक ने युवती को रोक लिया। युवक ने चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश की थी, लेकिन युवती कराटे के दांव पेच जानती थी। ऐसे में उसने अपना बचाव कर लिया था। 

इस दौरान उसने आरोपी को दांतों से काट भी लिया था, जिसके चलते वह वहां भाग गया। इसके बाद युवती ने पुलिस थाना चम्बा में शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी थी। उधर, एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में आरोपी को सबूतों के आधार पर हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News